Search

रांची : सदर अस्पताल के पैनल रूम का होगा जीर्णोद्धार, 29 लाख रुपये मंजूर

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना पर 28 लाख 98 हजार 500 रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है. यह कार्य भवन निर्माण विभाग के प्रस्ताव के आधार पर कराया जाएगा.
 
 Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है. सदर अस्पताल में एमसीएच बिल्डिंग के पास बने पैनल रूम के जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने करीब 29 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है.

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना पर 28 लाख 98 हजार 500 रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है. यह कार्य भवन निर्माण विभाग के प्रस्ताव के आधार पर कराया जाएगा.

परियोजना का काम ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा. इसकी जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल संख्या-01 रांची को सौंपी गई है.

सदर अस्पताल में होने वाले इस कार्य की निगरानी सिविल सर्जन को सौंपी गई है. उन्हें समय-समय पर विभाग को प्रगति रिपोर्ट भी देनी होगी. साथ ही तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही