Search

 
 
 

रांची : पारा शिक्षक 53 दिनों से धरना पर, 15 अक्टूबर को घेरेंगे कांग्रेस मुख्यालय

 
Ranchi : राजभवन के समक्ष टेट पास पारा शिक्षक सहायक अध्यापक समन्वय समिति के बैनर तले 53वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना पर रले. शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के टेट पास पारा शिक्षक धरना में शामिल हुए. महिला प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष मीना कुमारी ने कहा कि आज आंदोलन का 53वां दिन है. लेकिन सरकार की तरफ से कोई सुधि नहीं ली जा रही है. सरकार जल्द पहल नहीं करती है, तो 15 अक्टूबर को कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करेंगे. साथ ही सत्ताधारी विधायक और मंत्री काे अपने क्षेत्र में घुसने नही देंगे.

मंत्री और विधायक का विरोध किया जाएगा

पारा शिक्षक दीपक बेहरा ने कहा कि सत्ता पक्ष के सभी विधायक व मंत्री यह कहते हैं कि टेट पास पारा शिक्षकों की मांग जायज है, तो फिर सरकार हमलोगों को क्यों नहीं सहायक शिक्षक बना देती है. इसलिए सभी मंत्री विधायक से आग्रह करते हैं कि सरकार पर दबाव डालें. सरकार हमें वेतनमान देने की जल्द घोषणा करे, नहीं तो सता पक्ष के मंत्री और विधायक का विरोध किया जाएगा. आज के कार्यक्रम में सुजीत प्रभाकर, दीपक बेहरा, मुख्तार अंसारी, अजय कुमार साहू, जगरनाथ नायक, उज्वल महापत्रो, अनिल, सरोज कुमार महतो, जयप्रकाश प्रधान, द्वारिका दास, रोयन हेंब्रम, राजू नायक समेत सैकड़ों शामिल थे.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-trouble-increased-due-to-power-cut-in-the-name-of-puja-maintenance-and-local-fault/">रांची

: पूजा मेंटेनेंस और लोकल फॉल्ट के नाम पर पावर कट से बढ़ी परेशानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही