Search

 
 
 

रांची: माता-पिता ने धारदार हथियार से काटकर बेटे की कर दी हत्या

 
Ranchi: माता-पिता ने मिलकर धारदार हथियार से काटकर अपने बेटे की हत्या कर दी. यह घटना जिले के ठाकुरगांव में हुई है. जहां मंगलवार की देर रात बीस वर्षीय युवक मदन पाहन की धारदार हथियार से काटकर उसके माता-पिता ने हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद पिता फुलेश्वर पाहन अपनी पत्नी के साथ घर को बंद करके फरार हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार को पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना में शामिल दोनों आरोपियों की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भी मदन का पिता और सौतेली मां के साथ काफी झगड़ा हुआ था. देर रात तक मारपीट भी होती रही. बाद में सब कुछ शांत हो गया था, लेकिन आधी रात ही पति-पत्नी कहीं चले गए. जिसके बाद यह पता चला कि मदन की हत्या कर दोनों फरार हो गए हैं. इसे भी पढ़ें -महाराष्ट्र">https://lagatar.in/cryptocurrency-scam-of-supriya-sule-nana-patole-amid-maharashtra-elections-bjp-became-the-attacker/">महाराष्ट्र

चुनाव के बीच सुप्रिया सुले,नाना पटोले का क्रिप्टोकरेंसी स्कैम! भाजपा हमलावर हुई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही