Search

Ranchi : एक सप्ताह के भीतर 3 माह की लंबित पेंशन का भुगतान करें- नगर आयुक्त

Ranchi : नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन पेंशनभोगियों की तीन माह से पेंशन लंबित है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए. यह निर्देश उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की समस्याओं की समीक्षा बैठक में दिया. बैठक में बताया गया कि निगम में 388 पेंशनभोगी और 106 पारिवारिक पेंशनभोगी हैं.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

इसे भी पढ़ें...

नगर आयुक्त ने लंबित मामलों की समीक्षा की और देरी के कारणों की जानकारी ली. सभी मामलों का समय पर निष्पादन करने के निर्देश दिए. पारिवारिक पेंशन के लंबित मामलों के समाधान के लिए 11 जुलाई को निगम कार्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा. लाभार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है.

Uploaded Image

बैठक करते नगर आयुक्त

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को शिविर में सभी आवेदकों को सहयोग देने और 13 जुलाई तक इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. मौके पर सहायक नगर आयुक्त दिलीप कुमार, लेखा पदाधिकारी, स्थापना शाखा प्रभारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही