Search

रांचीः लोक स्वास्थ्य संस्थान छात्रावास से गेस्ट हाउस तक पीसीसी रोड का होगा निर्माण, राशि स्वीकृत

Ranchi: आरसीएच परिसर स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान के छात्रावास से अतिथिशाला तक पहुंच पथ का निर्माण किया जाएगा. योजना के लिए 11 लाख 87 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. बता दें कि इसके लिए जमीन समतलीकरण, बालू की भराई, ड्रेन निर्माण और साइड में पेवर ब्लॉक लगाने के साथ ही गेस्ट हाउस के प्रवेश द्वार के सामने टाइल्स लगाने के कार्य का प्रावधान किया गया है. राशि निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सिविल सर्जन रांची होंगे. जबकि राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे. अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि मरम्मत कार्य करने के पूर्व और उसके बाद उचित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराकर उसे सत्यापन के लिए अभिलेख के रूप में रखा जाए. एनएचएम के अभियान निदेशक मरम्मतीकरण कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे. इसे भी पढ़ें- जल">https://lagatar.in/center-gave-10865-crores-for-jal-jeevan-mission-only-3065-crores-spent-in-jharkhand/">जल

जीवन मिशन के लिए केंद्र ने दिए थे 10865 करोड़, झारखंड में खर्च हुए सिर्फ 3065 करोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp