Search

 
 
 

रांचीः ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर लोअर बाजार थाने में शांति समिति की हुई बैठक

 
Ranchi: ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर लोअर बाजार थाना में शांति समिति की बैठक रविवार को थाना इंचार्ज दयानंद कुमार की अध्यक्षता में हुई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी त्योहार आपस में मिलजुल कर मनाएं और एक दूसरे के त्योहार का सम्मान करें. अमन शांति, एकता भाईचारा, प्यार मोहब्बत को सभी बनाएं रखे. कर्बला चौक में जो ईद के शुभ अवसर पर मेला लगता है एक दिन सरहुल के दिन मेला नहीं लगाए बाकी दिन आप मेला लगाए. थाना प्रभारी ने कहा कि सरहुल व रामनवमी के जो रूट हैं, उसी रूट पर अपने जुलूस को लेकर जाएं. फिर अपने रूट से वापस आये. असामाजिक तत्व, नशेड़ी लोगों पर पुलिस सख्त नजर रखेगी. सभी से अपील है कि अमन शांति के साथ त्यौहार को संपन्न करें. मौके पर भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, रजी अहमद, अकील उर रहमान, मो इस्लाम, भीम सिंह, हाजी मासूक, उज्जवल कुमार, गोपाल प्रसाद, गुड्डू, मो फैजान, पवन कुमार, रिंकू सिंह, गणेश राम, शिलांग कश्यप, एलिस कश्यप आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें- देवर">https://lagatar.in/sita-soren-is-sister-in-law-at-home-not-in-the-election-field-basant/">देवर

बसंत का भाभी सीता सोरेन पर प्रहारः कहा- झामुमो ने दिया बहुत सम्मान, चुनावी मैदान में रिश्ता नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही