Search

 
 
 

रांची : डोरंडा थाना में हुई शांति समिति की बैठक

 
Ranchi : डोरंडा थाना में शुक्रवार को थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद के नेतृत्व में होली को शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए शांति समिति की बैठक हुई. मौके पर अगजा के समय विशेष सतर्कता कैसे बरती जाए उस पर भी चर्चा की गई. वहीं होली के समय मस्जिदों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई. थाना प्रभारी ने शांति समिति की बैठक में पहुंचे सभी लोगों को आपसी भाईचारगी के साथ पर्व को मनाने की बात कही. साथ ही आश्वस्त किया कि पुलिस आप की सेवा में 24 घंटे तैयार है. इसे भी पढ़ें -जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-siya-went-to-awadhwa-to-play-holia-with-ram-lala/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : सिया निकले अवधवा की ओर होलिया खेले राम लला…

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर डोरंडा महावीर मंडल के अध्यक्ष संजय पोद्दार, कन्हैया सिंह, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अशरफ अंसारी, मुमताज गद्दी, मौलाना मनीरुद्दीन, वार्ड 45 के निवर्तमान पार्षद नसीम गद्दी उर्फ पप्पू गद्दी, नसीमुल हक, मो. फारुख, मो. शोएब अंसारी, मो. गुलाम सरवर उर्फ पिंकू, मंसूर कुरैशी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें -बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-handed-over-alleged-audio-clip-of-congress-mla-to-election-commission/">बीजेपी

ने निर्वाचन आयोग को सौंपा कांग्रेस विधायक का कथित ऑडियो क्लिप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही