Search

 
 
 

रांची : लोअर बाजार थाना में हुई शांति समिति की बैठक

 
Ranchi: रमजान व होली के शुभ अवसर पर शांति समिति की बैठक लोअर बाजार थाना में थाना इंचार्ज दयानंद कुमार की अध्यक्षता में हुई. सर्वसम्मति से आपसी एकता, शांति भाईचारे के साथ होली व रमजान शरीफ का पवित्र महीना मनाने का निर्णय लिया गया है. थाना इंचार्ज ने कहा कि जहां-जहां होलिका दहन होता है, वहां पुलिस प्रशासन की चौकसी रहेगी. साथ ही जहां मस्जिदों में नमाज होती है, वहां भी पुलिस अपनी निगरानी रखेगी, ताकि सभी मिलजुल कर अमन शांति के साथ पर्व-त्यौहार मनाए. शांति समिति के सदस्यों ने भी आपसी एकता व भाईचारे पर बल दिया. मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकीलुर्रहमान, भारतीय एकता कमेटी के अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, हाजी मासूक, मो. इस्लाम, भास्कर वर्मा, मो. शकील, मो. गुड्डू, गुलाम सरवर रिजवी, रजि अहमद, अब्दुल खालिक, रंजन वर्मा, गोपाल प्रसाद, टिंकू कुमार, देश प्रिया क्लब के पदाधिकारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें -लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-meeting-of-top-police-officers-of-five-states-brainstorming-on-fair-and-peaceful-elections/">लोकसभा

चुनाव: पांच राज्यों के आला पुलिस अफसरों की बैठक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव पर मंथन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही