Search

 
 
 

रांची: सिल्ली और खिजरी में हो रहा शांतिपूर्ण मतदान, SSP ने किया बूथ का निरीक्षण

 
Ranchi: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झारखंड में दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर बुधवार को वोटिंग जारी है. रांची जिले में सिल्ली और खिजरी में भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है. इसी दौरान एसएसपी चंदन सिन्हा ने सिल्ली विधानसभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. रांची पुलिस की अपील है कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसे भी पढ़ें -चीफ">https://lagatar.in/jharkhand-chief-secretary-alka-tiwari-casts-her-vote-voting-is-going-on-on-38-seats/">चीफ

सेक्रेट्री अलका तिवारी ने वोट डाला, 38 सीटों पर हो रही वोटिंग

इन 38 सीटों पर हो रहा मतदान

दूसरे चरण में जिन 38 सीटों पर मतदान हो रहा है. उनमें - राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी विधानसभा सीट शामिल हैं. इसे भी पढ़ें -यह">https://lagatar.in/this-is-an-election-to-save-jharkhand-please-vote-shivraj-singh-chauhan/">यह

झारखंड को बचाने का चुनाव है, वोट जरूर करें : शिवराज सिंह चौहान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही