Search

Ranchi: जनता दरबार में प्रमाण पत्र से लेकर भूमि सुधार मामलों में लोगों को मिली राहत

Ranchi : रांची डीसी के निर्देश पर प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में लगे जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. जिसमें दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, शुद्धि-पत्र, पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाणपत्र, आपदा राहत, केसीसी सत्यापन, भूमि संबंधी मामलों समेत अन्य आवेदनों का समाधान किया गया.

 

सोनाहातु अंचल में कुल 29 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जिसमें पारिवारिक सदस्यता, भू-संबंधित प्रमाण पत्र, ऑनलाइन पंजी-प्प् सुधार एवं तत्काल प्रमाण पत्र शामिल रहे. अनगड़ा अंचल में 142 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जिसमें 32 जाति प्रमाण पत्र, 28 आवासीय प्रमाण पत्र, 38 आय प्रमाण पत्र, 15 ऑनलाइन सुधार, 12 दाखिल-खारिज सहित अन्य मामलों का समाधान किया गया.

 

मांडर अंचल में कुल 63 आवेदनों का निष्पादन हुआ, जिसमें जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्रों के साथ दाखिल-खारिज, वसुधा सुधार एवं पेंशन से जुड़े मामलों का समाधान शामिल रहा.

 

रातू प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में 224 आवेदनों का निष्पादन

रातू प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में 224 आवेदनों का निष्पादन किया गया इसमें दाखिल-खारिज, जन्म प्रमाण पत्र, सर्वजन पेंशन, आपदा राहत, केसीसी सत्यापन, आवासीय, आय एवं जाति प्रमाण पत्रों से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया.

 

विशेष रूप से अतिवृष्टि से प्रभावित 44 मामलों में मुआवजा भुगतान से संबंधित कार्रवाई की गई, जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिली. राहे अंचल में कुल 108 मामलों का निष्पादन किया गया, खलारी अंचल में 62 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि नगड़ी अंचल में 88 मामलों का समाधान किया गया.

 

बेड़ो अंचल में कुल 113 आवेदनों का निष्पादन किया गया, अरगोड़ा अंचल में 56 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि नामकुम अंचल में कुल 160 मामलों का समाधान किया गया. चान्हो अंचल में 110 आवेदनों का निष्पादन हुआ. सिल्ली अंचल में 70 मामलों का निष्पादन हुआ. बुढ़मू अंचल में 85 और बुंडू अंचल में 58 आवेदनों का निष्पादन करते हुए आमजनों को विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//