Search

 
 
 

रांची : अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने थामा भाजपा का दामन

 
Ranchi : अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मंगलवार को भाजपा का दामन थामा. मोहम्मद अनवर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए. मोहम्मद अनवर का स्वागत रांची के विधायक सीपी सिंह ने पट्टा पहना कर किया. मोहम्मद अनवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश दिन-प्रतिदिन प्रगति के पथ पर अग्रसर है. उनकी हर योजना सभी के लिए बराबर है सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व का परचम लहरा रहे हैं. मौके पर मो. रब्बानी, जोनी वाकर राजा अंसारी, एस्टीया खान, रफीक अंसारी, अब्दुल खान, सेराज खान, समीम अंसारी, खलील खान, साकिब अंसारी, रुस्तम अंसारी, चेतन साहू, कुमार साहू, रवींद्र जायसवाल, पारस, नीमूल, कामाख्या, अजय, अविनाश, संजय संग कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/minister-alamgir-alams-ps-and-assistant-jahangir-arrested-by-ed/">मंत्री

आलमगीर आलम के पीएस और सहायक जहांगीर को ईडी ने किया गिरफ्तार, दूसरे दिन भी छापेमारी जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही