Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: कांके में सड़क पर धन रोपनी कर लोगों ने जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

Vijay Kumar Ranchi: कांके में सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतर आये हैं. विरोधस्वरूप सड़क पर धनरोपनी की गई. अरसंडे पुराना पंचायत भवन इमली पेड़ के पास से लोग अर्जुन सिंह के घर तक धनरोपनी की. बता दें कि स्थानीय निवासी इस सड़क को बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क में कहीं-कहीं 2 से 3 फीट गड्ढा हो चुकी है जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर बूढ़े. बुजुर्ग और छोटे-छोटे विद्यार्थियों को काफी दिक्कत होती है. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-congress-opposes-gst-says-central-government-is-breaking-the-back-of-common-people/">बोकारो

: GST का कांग्रेस ने किया विरोध, कहा आम लोगों की कमर तोड़ रही है केंद्र सरकार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/rrr-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

10 दिनों में बने सड़क नहीं तो आंदोलन

समाजसेवी चंद्रदीप कुमार ने कहा कि सड़क पर सैकड़ों वाहन आते-जाते हैं, ये सड़क बोढ़ोया और अरसंडे गांव को जोड़ती है. ग्रामीणों ने कहा कि पदयात्रा कर स्थानीय विधायक, सांसद और प्रशासन को कुंभकर्णी नींद से जगाने की कोशिश कर रहे हैं. स्थानीय विधायक समरी लाल और सांसद संजय सेठ और जिला प्रशासन मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क को बनबायें. वहीं राम प्रसाद साहू ने कहा कि यदि सड़क 10 दिनों के अंदर में नहीं बनेगी तो बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे. प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य किरण देवी, समाजसेवी चंद्रदीप कुमार, पंचायत के वार्ड सदस्य सरिता मिंज, मंजू देवी, राम प्रसाद साहू, अमर तिर्की, हरक नाथ ठाकुर , अरुण, अरविंद, विजय, चारों राम, बबलू, गोरखनाथ, गोपाल, सुरेश, बसंती, मुकेश, पप्पू , दीपक, अजीत, कुलदीप, अमरदीप ,दिलीप, बाबू समेत कई महिला-पुरूष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-up-police-reached-barora-to-know-the-address-of-the-accused-arrested-in-arms-smuggling/">धनबाद

: हथियार तस्करी में गिरफ्तार आरोपी का एड्रेस जानने बरोरा पहुंची यूपी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही