Search

 
 
 

रांची : बढ़ती गर्मी से लोग परेशान, रहमत भरी बारिश के लिए मस्जिदों में हुई दुआ

 
रांची : बढ़ती गर्मी से लोग परेशान रहमत भरी बारिश के लिए मस्जिदों हुई दुआ राजधानी में आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों में रहमत की बारिश के लिए नमाजियों ने हाथ फैला कर मौला से दुआ की. आज मेन रोड स्थित इकरा मस्जिद,  डॉ फतेउल्लाह मस्जिद, आजाद बस्ती स्थित मस्जिद ए जिलानी आदि मस्जिदों में इमाम व खतीबों ने झारखंड में पड़ रही प्रचंड गर्मी से राहत के लिये रहमत भरी बारिश के लिये दुआ की.

रांची का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है

कहा गया कि रांची समेत पूरे देश में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. रांची का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है. हर दिन बढ़ती गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. बढ़ती गर्मी व बारिश की कमी से बीमार,  बुजुर्ग व नवजात बच्चों के लिए काफी मुश्किल की घड़ी है.  रोज कोई न कोई अपने परिवार के सदस्यों के लिए शिफा की दुआ कराने आता है. हम सबका फर्ज है कि खुदा से गर्मी से निजात की दुआ मांगे ताकि बारिश हो. रांची की इकरा मस्जिद, पहाड़ी टोला मस्जिद, ईदगाह मस्जिद, जामा मस्जिद, कांके मस्जिद, डॉ फतेउल्लाह मस्जिद, आजाद बस्ती मस्जिद ए जिलानी, डोरंडा, कांटा टोली,कर्बला चौक,ह टिया आदि मस्जिदों में बारिश के लिए दुआ की गयी. . मालूम हो बीते वर्ष जब बारिश देर से हुई थी उस वक्त भी मस्जिदों में दुआ हुई थी, ताकि सूखे के हालात न बनें और लोगों को परेशानी न हो. wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही