Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः भीषण गर्मी में पावर कट से लोग परेशान

Ranchi: राजधानी रांची सहित पूरा राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है. किसी भी जिले का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं है. इस गर्मी में लोगों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति एक सपना ही रह गया है. कहीं लो वोल्टेज की समस्या तो कहीं ट्रांसफार्मर खराबी, कहीं फ्यूज कॉइल के चलते देर रात भी शट डाउन समेत कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है. जिसे जेबीवीएनएल की भाषा में लोकल फॉल्ट के नाम से जाना जाता है. कारण चाहे जो भी हो राजधानी वासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इसे पढ़ें- बरही">https://lagatar.in/sand-transportation-continues-despite-ban-in-barhi-co-said-action-will-be-taken-if-caught/">बरही

में रोक के बावजूद बालू की ढुलाई जारी, सीओ बोले- पकड़े गए तो होगी कार्रवाई

पिछले डेढ़ महीने से लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान

कोकर बजरंग नगर (हैदर अली रोड) मुहल्ले के लोग बिजली समस्या से बेहाल हैं. यहां करीब एक से डेढ़ महीने से लो वोल्टेज की समस्या  है. लोगों ने बताया कि पूरे दिन 220 की बजाय महज 130-140 वोल्ट ही रहता है. इससे बिजली के उपकरण काम नहीं कर रहे. कई मशीनें तो खराब हो जा रही हैं. पानी का मोटर चलाना भी मुश्किल हो गया है. इससे पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/bjps-united-front-conference-in-ranchi/">रांची

में भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही