Search

रांची : मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने से लोग परेशान, व्हीलचेयर पर वोट देने पहुंचे बुजुर्ग व दिव्यांग

Ranchi :  रांची के वार्ड 30 स्थित श्रद्धांनंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय के बूथ पर एक महिला वोटर लिस्ट पर नाम नहीं होने के कारण परेशान नजर आई. महिला इस कमरे से उस कमरे के चक्कर लगाती रहीं, लेकिन समाधान नहीं मिला. 

 

महिला ने लगातार डॉट इन की संवाददाता से बताया कि वह सभी जरूरी काम छोड़कर मतदान के लिए यहां पहुंची थीं. लेकिन लिस्ट में उनका नाम नहीं है. जबकि उनके पूरे परिवार का नाम लिस्ट में मौजूद हैं. 

 

वहीं, इस बूथ पर एक बुजुर्ग मतदाता व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे. उन्होंने बताया कि सरकार अपनी है और वे अपने नगर के विकास के लिए वोट देने आए हैं. इसके अलावा एक दिव्यांग महिला भी व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंची.

 

मतदान केंद्र पर मतदाताओं के उत्साह और नगर की सरकार के गठन को लेकर सजगता साफ देखने को मिल रही है. लोग परिणाम की चिंता किए बिना अपने अधिकार का सम्मान कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के इस उत्सव को और भी खास बनाते हैं. 

 

Uploaded Image

 

Uploaded Image

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//