Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : परमिट फेल, फिर भी चल रहे 200 कॉमर्शियल वाहन, होगी कार्रवाई

Ranchi : जिले में परमिट फेल होने के बावजूद 200 से अधिक कॉमर्शियल वाहन चलाये जा रहे हैं. इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी  की जा रही है. परिवहन विभाग ने ऐसे 200 कॉमर्शियल वाहनों को चिन्हित किया है. उप परिवहन आयुक्त सह सचिव दक्षिणी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार रांची द्वारा आदेश जारी किया गया है. कहा गया है कि परमिट समाप्त होने के बावजूद वाहन चला रहे मालिक अपना परमिट सात दिनों के अंदर नवीनीकरण करा लें, नहीं तो उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.

वाहन मालिकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं

ऐसे वाहन मालिक को विभाग की ओर से नोटिस भेजे जा रहे हैं. प्रति सीट के अनुसार ऐसे लोगों पर जुर्माना किया जाएगा. नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है. वाहन रजिस्ट्रेशन की शर्तों का उल्लंघन करने पर 66/192 (ए) के तहत वाहन को जब्त कर कोर्ट में पेश किया जा सकता है. कोर्ट द्वारा वाहन मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा. परिवहन अधिकारी भी जुर्माना कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें – जानबूझकर">https://lagatar.in/controversial-films-being-made-intentionally-dr-chanchal-chauhan/">जानबूझकर

बनवायी जा रहीं विवादित फिल्में : डॉ चंचल चौहान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही