Search

 
 
 

रांची : स्पीकर के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

 
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है. पिछली सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को सुनने बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. बता दें कि याचिकाकर्ता संतोष हेंब्रम ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को चुनौती दी थी. याचिकाकर्ता ने विधानसभा अध्यक्ष पर चुनाव में भ्रष्ट आचरण अपनाने का आरोप लगाया था. अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि रवींद्रनाथ महतो ने चुनाव जीतने के लिए अवैध तरीकों का इस्तेमाल किया. विधानसभा अध्यक्ष की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार और अधिवक्ता शाहबाज अख्तर ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-appeals-to-deposit-licensed-weapons-in-the-police-station/">रांची

पुलिस की अपील, थाना में जमा कराएं लाइसेंसी हथियार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही