Search

 
 
 

रांची : केदारनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

 
Ranchi : केदारनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को रांची से रवाना हुआ. श्रद्धालु रांची रेलवे स्टेशन से कोडरमा पहुंचे. वहां डॉन एक्सप्रेस से हरिद्वार के लिए रवाना हुए. भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने सभी यात्रियों को टीका लगाकर और अंग वस्त्र ओढ़ा कर रवाना किया. अनमोल सिंह के नेतृत्व में यह जत्था निकला है. श्री सिंह ने कहा कि यात्रा हरिद्वार से सोनप्रयाग, फिर गौरीकुंड और वहां से पैदल बाबा केदारनाथ का दर्शन करने के बाद गौरीकुंड होते हुए बद्रीनाथ का दर्शन करेंगे. उसके बाद गंगोत्री जमुनोत्री जाएंगे. बनारस में काशी विश्वनाथ दर्शन के करने के उपरांत सभी यात्री रांची लौटेंगे. रांची पहुंचने के बाद देवघर में बाबा को जल चढ़ाएंगे. जत्था में नमन भारतीय, अनमोल सिंह, अरविंद नायक, दीपक कुमार नायक, आशीष कुमार (ऋषि), राज व राजा, मोनू सम्राट,सहित दर्जनों बाबा के अन्य शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – सत्ता">https://lagatar.in/the-ruling-party-will-answer-every-question-of-the-opposition-the-strategy-made-in-the-meeting-of-the-upa-legislature-party/">सत्ता

पक्ष विपक्ष के हर सवाल का जवाब देगा, यूपीए विधायक दल की बैठक में बनी रणनीति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही