Search

 
 
 

रांची : इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में प्लेसमेंट ड्राइव, कई कंपनियों ने लिया हिस्सा

 

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) रांची के शत प्रतिशत स्टूडेंट्स का हुआ प्लेसमेंट 

Ranchi : इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) रांची में 2021-24 बैच के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ. देश-विदेश की कुल 16 नामी-गिरामी होटल ग्रुप के साथ अन्य कंपनियों ने प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया. बताया गया कि संस्थान के छात्रों ने शतप्रतिशत प्लेसमेंट प्राप्त किया. उनमें प्राइड ग्रुप ऑफ होटल्स में 23, ताज ग्रुप में 12, दिल्ली ड्यूटी फ्री में 9, एनकालम हॉस्पिटैलिटी में 7, सोडेक्सो में 6, द ओबेरॉय ग्रुप में 4 एवं नुटेस्ट फूड एंड ड्रिंक्स में 6 छात्रों को विभिन्न पदों के लिए चयनित किया गया. इस दौरान संस्थान के छात्र को सालाना 6 लाख रुपये का अधिकतम पैकेज का जॉब ऑफर मिला. वहीं इस वर्ष की औसत सैलरी पैकेज पिछले वर्ष से अधिक रहा. प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संस्थान बदलते समय के मुताबिक छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा तथा बेहतर हूनर के साथ देश-विदेश में रोजगार मुहैया करा रहा है.

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हुईं ये कंपनियां

अरजान बी रोटाना दुबई, चोकोमेल्ट कुवैत, एल मेसिला रेजॉर्ट एंड स्पा दोहा ताज होटल्स, पार्क होटल्स, ओबेरॉय होटल्स, आईटीसी होटल्स, नुटेस्ट फूड एंड ड्रिंक्स, सोडेक्सो, दिल्ली ड्यूटी फ्री, एनकालम हॉस्पिटैलिटी, लेमन ट्री होटल्स, मेफेयर होटल्स, एकोर होटल्स, प्राइड होटल्स, बारबेक्यू नेशन. इसे भी पढ़ें : भू">https://lagatar.in/effort-to-stop-land-and-liquor-mafia-crime-control-bill-passed-from-bihar-legislative-assembly/">भू

और शराब माफिया पर रोकथाम की कवायद, बिहार विस से अपराध नियंत्रण विधेयक पास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही