Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : आईएसएम पुंदाग के 40 छात्रों का नामी-गिरामी कंपनियों में प्लेसमेंट

Jamshedpur (Anand Mishra) : आईएसएम, पुंदाग, रांची ने एक बार फिर से अपने छात्रों की सफलता और व्यावसायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए रोजगार के अवसरों को सुरक्षित करने में एक मानक स्थापित किया है. इस वर्ष अंतिम वर्ष के 40 छात्र-छात्राओं को नामी गिरामी कंपनियों में जॉब ऑफर मिले हैं. कैंपस में उद्योग के द्वार छात्रों को अधिकतम 8 लाख तक का पैकेज दिया गया है. यह जानकारी संस्थान के डायरेक्टर डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट के लिए अभी कुछ दिनों का समय शेष है. इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-development-of-products-and-garments-made-from-water-hyacinth-and-bamboo-fibers-will-be-encouraged/">अरका

जैन विश्वविद्यालय : जलकुंभी व बांस के रेशों से बने उत्पादों और परिधानों के विकास को मिलेगा प्रोत्साहन
उन्होंने कहा कि आईएसएम का मुख्य उद्देश्य अच्छी शिक्षा के साथ ही अपने सभी छात्र-छात्राओं को अच्छी नौकरी हासिल कराना है, ताकि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को भी आगे बढ़ने का मौका मिल सके. जॉब ऑफर देने वाली कंपनियों में फोन पे, नेरोलैक, एशियन पेंट, टाटा स्टील, टाटा पॉवर, बजाज फाइनेंस, बैजू लिमिटेड, ट्राइडेंट ओबेरॉय, चेन्नई एंड हैदराबाद, मेरियट कोर्तियार्ड, बंगलौर, टीसीआई जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं. प्लेसमेंट होने वाले छात्र रामलखन गुप्ता, प्रियंका बोदरा, सुमित टोप्पो, बीरबल प्रकाश,खुशी कुमारी, कुमार प्रणित, शोभा पूर्ति, रोशन, मांशी मुंडा, संदीप, रीतिका, नेहा टोप्पो, नूपुर पॉल, कामिनी कच्छप, प्रियांशु निनेवार, रीति थापा, सोनल रचना, सृष्टि, रक्षा कुमारी, अनमोल भागवत सभी होटल प्रबंधन के हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-project-impact-will-be-monitored-from-april-careless-teachers-will-be-measured/">रांची

: अप्रैल से प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की होगी निगरानी, लापरवाह शिक्षक नपेंगे
एमबीए के चयनित छात्र-छात्राओं में साकेत सुमन, गौरव तिवारी, मोहमद आशिफ्, रिचर्ड, अंजू महतो, प्राची कुमारी, नेहा कुमारी, डायना टोप्पो, डेज़ी स्वर्नलाता, यासमीन निखत, शर्द्धा मेहता, हर्ष कुमार सिंह, विष्णु, इशु भूषण, आशा कुमारी, शिवपूजंन, गोविंद बाबू और आर्यमा शामिल हैं. संस्थान के निदेशक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दिया है. उन्होंने कहा कि ये सभी छात्रों ने अपने जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर कठिन मेहनत और समर्पण के साथ काम किया है, जो उन्हें इस उत्कृष्टता के साथ पहुंचने में सहायक हुआ है. इस समर्पित उत्कृष्टता की ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए हम अपने प्लेसमेंट पहल को मजबूत करने के लिए उद्योग-शैक्षणिक साझेदारियों को बढ़ावा देने और अपने छात्रों के करियर विकास में निरंतर निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है. संस्थान आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छूने और प्रतिभाशाली, जिम्मेदार और नैतिक पेशेवरों के साथ कार्यबल में योगदान देने के लिए तत्पर है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही