Search

 
 
 

रांचीः डीएसपीएमयू के 9 स्टूडेंट्स का हुआ प्लेसमेंट

 
Ranchi: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नौ विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ. प्लेसमेंट के लिए वेब प्लस सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड आई थी. छात्रों को कंटेंट राइटर एंड एडिटर और टेली सीरीज एक्जीक्यूटिव के पद पर लिया गया है. चयनित विद्यार्थियों में सोनी कुमारी, अंशु कुमार राज, सुभाष चंद्र बानरा, सृष्टि कंवर, सुरभि राज, तुषार केशरी, रिया कुमारी, निधि कुमारी और अदिति रानी शामिल हैं. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि इन सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं. अन्य विद्यार्थियों के लिए यह संदेश है कि जल्द ही आनेवाले दिनों में विश्वविद्यालय में व्यापक तौर प्लेसमेंट का आयोजन होगा ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके. कुलसचिव डॉ नमिता सिंह ने इन चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आशा है आप जहां भी जाएंगे, अपने कार्य के साथ विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे. इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-vishwakarma-yojana-will-fulfill-the-resolve-of-self-reliant-india-babulal-marandi/">प्रधानमंत्री

विश्वकर्मा योजना से पूरा होगा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही