Search

 
 
 

रांची : विश्व पर्यावरण दिवस पर खिलाड़ियों ने किया वृक्षारोपण

 
Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को झारखंड के खिलाड़ियों ने वृक्ष लगाने की शपथ ली. झारखंड खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र के सैकड़ों खिलाड़ी सोमवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम रांची में एकत्र हुए. वहां सभी ने पर्यावरण को संरक्षित,सुरक्षितरखने, अपने घर, खेल मैदान के आसपास वृक्ष लगाने और उन्हें बचाने का संकल्प लिया. इसके बाद झारखंड खेल प्राधिकरण परिसर, साई रांची परिसर और एकलव्य बालिका हॉकी अकादमी परिसर में वृक्षारोपण किया. इस अवसर पर रांची साई के कोच बिनोद कुमार सिंह,खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह, खेल प्रशिक्षक और खेल मित्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -4.34">https://lagatar.in/fire-and-home-guard-department-buildings-will-be-repaired-in-6-districts-at-a-cost-more-than-4-crores/">4.34

करोड़ की लागत से 6 जिलों में अग्निशमन व होमगार्ड विभाग के भवन होंगे रिपेयर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही