Search

 
 
 

रांची PMLA कोर्ट ने स्वीकार की पूजा सिंघल की याचिका

 
Ranchi: रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने मनरेगा घोटाला के जरिए अवैध कमाई करने और उन पैसों की मनी लॉन्ड्रिंग करने की आरोपी निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल की याचिका स्वीकार कर ली है. दरअसल पूजा सिंगल की ओर से याचिका दाखिल कर कहा गया था कि ED के पास कई ऐसे दस्तावेज हैं, जो अनुसंधान के क्रम में जब्त किए गए हैं. लेकिन न्यायालय में दाखिल चार्जशीट में उन दस्तावेजों का जिक्र नहीं किया गया था. पूजा सिंघल की ओर से इन दस्तावेजों का अवलोकन करने की अनुमति मांगी गई थी. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/training-program-for-police-officials-regarding-preparations-for-jharkhand-assembly-elections-on-friday/">

 झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही