Search

 
 
 

पशु तस्करी के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई, पिठोरिया में 50 पशु लदे ट्रक जब्त

 
RANCHI : पशु तस्करी के खिलाफ एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पिठोरिया थाना के दारोगा विनय कुमार ने पुलिस की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 50 पशु लदे एक कंटेनर ट्रक को जब्त किया है. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पिठोरिया उरुगुटु मार्ग से पशु लदा ट्रक को जब्त किया है. इसे भी पढ़ें -दल-बदल">https://lagatar.in/defection-case-babulal-got-relief-from-high-court-now-a-hearing-will-be-held-in-a-competent-bench/10060/">दल-बदल

मामला : बाबूलाल को हाइकोर्ट से मिली राहत, अब सक्षम बेंच में होगी सुनवाई

पशु तस्करों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई है जारी

पशु तस्करों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है बता दें कि इससे पहले एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर बीते छह दिसंबर को बुंडू थाने की पुलिस ने टोल प्लाजा के पास 90 गौवंश पशुओं से लदे तीन ट्रकों को जब्त किया. इसमें से 57 गाय और 33 बछड़े शामिल हैं. खचाखच भरे ट्रक से ले जाने के क्रम में एक गाय और 14 बछड़े मृत पाये गये थे. इसके अलावा उसी दिन पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे के ओयना गांव से पिठोरिया पुलिस ने गश्ती के दौरान पशु से भरा हुआ ट्रक जब्त किया था. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/poster-in-the-name-of-tpc-organization-at-ratu-road-chowk-ranchi/10079/">रांची

के रातू रोड चौक पर टीपीसी संगठन के नाम पर पोस्टरबाजी

कानून का अनुपालन नहीं

झारखंड में गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005 लागू है. इसका मकसद प्रदेश में बड़ी तादाद में हो रही गो हत्या को रोकना है. लेकिन कानून के रहते अभी भी पूरी तरह से इसका अनुपालन नहीं हो पा रहा है. तस्करों का सिंडिकेट प्रदेशभर में फैला हुआ है.वहीं ग्रामीण इलाकों से मवेशियों को चुराकर शहर तक पहुंचाने वालों का अलग गिरोह है. चोरी के मवेशियों को रातों-रात बंगाल के लिए भेज दिया जाता है. जो मवेशी तुरंत बाहर नहीं भेजे जाते, उन्हें बिहार-झारखंड के सीमावर्ती इलाके के सेफ जोन में रखा जाता है. इसे भी पढ़ें -खलिहान">https://lagatar.in/fire-in-the-barn-2-people-dead-3-people-scorched/10069/">खलिहान

में लगी आग, 2 लोगों की मौत, 3 लोग झुलसे
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही