Search

 
 
 

नशा कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से साढ़े चार करोड़ का डोडा और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, 5 अरेस्ट

 
Ranchi : लोकसभा चुनाव को लेकर रांची पुलिस के द्वारा मादक पदार्थ और अवैध हथियार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान रविवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जहां एक तरफ तमाड़ में कंटेनर ट्रक में लोड करीब साढ़े करोड़ रूपये का डोडा बरामद किया है, वहीं दूसरी तरफ सदर थाना क्षेत्र में 450 बोतल अवैध शराब बरामद किया है. नकली शराब बिहार भेजने योजना थी. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

रांची के एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी एक ट्रक में लोड कर भारी मात्रा में डोडा यूपी ले जाया जा रहा है. उन्होंने एसडीपीओ बुंडू के नेतृत्व में एक टीम गठित की. पुलिस टीम ने तमाड़ के पास ट्रक को पकड़ा. ट्रक में कुल 172 बोरा डोडा लोड था. जिसकी कीमत साढ़े चार करोड़ रुपये आंकी गई है. इस मामले में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें : भगवान">https://lagatar.in/lord-ram-also-followed-the-rules-and-regulations-of-war-kalpana-soren/">भगवान

राम ने भी युद्ध के नीति-नियमों का पालन किया था : कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही