Search

 
 
 

गांजा कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

 
Ranchi : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में रांची पुलिस जुटी है. लगातार अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थ की बरामदगी के अभियान चला रही है. इसी दौरान एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गांजा के कारोबार का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के देवी मंडप के रहने वाले राजकुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह और खादगढ़ा मिलन चौक का रहने वाले अनिल साव को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने छोटे-छोटे पुड़िया में करीब आधा किलो गांजा और दो पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. साथ की वेटिंग मशीन भी पुलिस ने बरामद किया है.

छापेमारी में ये पुलिस पदाधिकारी रहे शामिल

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सुखदेवनगर थानेदार मनोज कुमार, एएसआई सहाबीर उरांव, एएसआई द्वारिका नाथ ठाकुर, आरक्षी विनोद सोरेन और अमरेंद्र कुमार छापेमारी टीम में शामिल थे. इसे भी पढ़ें : संजय">https://lagatar.in/sanjay-singh-released-photos-of-magudda-reddy-and-narendra-modi-and-alleged-that-bjp-did-delhis-liquor-scam/">संजय

सिंह ने मगुड्डा रेड्डी व नरेंद्र मोदी की फोटो जारी कर लगाया आरोप, भाजपा ने किया दिल्ली का शराब घोटाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही