Search

 
 
 

रांची पुलिस की कार्रवाई, PLFI के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

 
 Ranchi :  आपराधिक और नक्सली संगठनों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने   पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी जिले के नगडी थाना क्षेत्र से हुई है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल भी बरामद की है.

पीएलएफआई उग्रवादी नगडी थाना क्षेत्र से  गिरफ्तार किये गये  

बताया जा रहा है, कि पीएलएफआई उग्रवादी नगडी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आये हुए थे, जिसकी सूचना एसएसपी को मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया.  गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ कर रही है. जल्द ही रांची पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पूरे मामले का खुलासा करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही