Search

 
 
 

रांची पुलिस की आम लोगों से अपील, बिना सुरक्षा गार्ड वाले एटीएम बूथों का इस्तेमाल करने से बचें

 
Ranchi : रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे बिना सुरक्षा गार्ड वाले एटीएम बूथों का इस्तेमाल करने से बचें. गौरतलब है कि आजकल साइबर फ्रॉड करने वाले शातिर गिरोह के लोग एक नये तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. फ्रॉड करने वाला गिरोह पहले से ही एटीएम मशीन में कुछ बदलाव कर देता है और कस्टमर सपोर्ट के स्थान पर अपना मोबाइल नंबर एटीएम के अंदर चिपका देता है. जब लोग पैसे की निकासी के लिए एटीएम में आते हैं और अपना कार्ड डालते हैं, उनका कार्ड मशीन के अंदर फंस जाता है. फ्रॉड करने वाले गिरोह का सदस्य वहां पर मौजूद होकर देखता रहता है और समस्या के समाधान के लिए कस्टमर सपोर्ट नंबर पर फोन करने का सुझाव देता है. जैसे ही ग्राहक उस नंबर पर फोन कर अपनी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी कस्टमर केयर (साइबर फ्रॉड ) को देता है, उसका पैसा कहीं और से निकल जाता है.

जानें क्या है रांची पुलिस की आम लोगों से अपील

  • बिना निगरानी वाले एटीएम बूथों का इस्तेमाल करने से बचें.
  • किसी अंजान आदमी से मदद न मांगें.
  • कार्ड फंसने पर बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या फोन नंबर पर ही संपर्क करें.
  • फोन पर ओटीपी, कार्ड नंबर या सीवीवी की जानकारी न दें.
  • किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की शिकायत तत्काल 1930, cybercrime.gov.in एवं अपने नजदीकी थाना को दें.
इसे भी पढ़ें – सीयूजे">https://lagatar.in/jharkhands-first-university-to-implement-cuj-national-education-policy/">सीयूजे

राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला झारखंड का पहला विवि : वीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही