Search

रांचीः सुखदेवनगर इलाके से ड्रग्स पैडलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों में ड्रग्स पैडलर सक्रिय है. इस मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से एक ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर का नाम रॉकी यादव उर्फ प्रिंस है. उसकी गिरफ्तारी सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित चूड़ी गली से हुई है.
 
रांची पुलिस को जानकारी मिल रही थी कि सुखदेवनगर इलाके में ड्रग्स का कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच किया तो पता चला कि रॉकी यादव और प्रिंस हर वर्ग के लोगों को ड्रग्स सप्लाई और बेचा करता है. इसी मामले में रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर फिलहाल पूछताछ कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही