Search

रांची: ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi : ब्राउन शुगर की ख़रीद बिक्री कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रविवार को कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित इरगु टोली से प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने सात ग्राम ब्राउन शुगर समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. गौरतलब है कि कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से ब्राउन शुगर के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान पुलिस ने बीस से अधिक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें -मायावती">https://lagatar.in/mayawati-also-doubts-on-evms-says-bjp-will-not-come-back-to-power-if-free-and-fair-elections-are-held/">मायावती

को भी ईवीएम पर संदेह, कहा, स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव हुए तो भाजपा सत्ता में वापस नहीं आनेवाली
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//