Search

 
 
 

अपराधी बिट्टू सिंह को जमीन की खरीदी बिक्री मामले में रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के डोरंडा थाना की पुलिस ने अपराधी बिट्टू सिंह को गिरफ्तार किया है. उस पर जमीन की खरीद बिक्री मामले में आठ लाख लेकर नहीं लौटाने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है.
 

Ranchi :  रांची के डोरंडा थाना की पुलिस ने अपराधी बिट्टू सिंह को गिरफ्तार किया है. उस पर जमीन की खरीद बिक्री मामले में आठ लाख लेकर नहीं लौटाने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है.

 

काशी नाम के शख़्स ने की है शिकायत 

जानकारी के मुताबिक, काशी तिवारी ने इस मामले को लेकर डोरंडा थाना में शिकायत दर्ज की थी. दर्ज शिकायत में कहा गया है कि किशोरगंज इलाके में एक जमीन की खरीद बिक्री मामले में बिट्टू सिंह को आठ लाख रुपये दिए थे. 

 

आरोप है कि बिट्टू सिंह ने वह जमीन किसी और को बेच दी और जब उससे आठ लाख रुपये मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया. वहीं उसने रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.

 

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच कराई. जांच में  आरोप सही पाए गए, जिसके बाद  डोरंडा थाने की पुलिस ने बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया. 


गिरफ्तार अपराधी से की जा रही पूछताछ: हटिया डीएसपी 

इस मामले को लेकर हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि डोरंडा थाने की पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने आ पाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही