Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस ने 11.16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 को किया गिरफ्तार, 1.34 लाख नकद बरामद

Ranchi : रांची में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इन्द्रपुरी रोड नंबर-14 स्थित एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 11.16 ग्राम ब्राउन शुगर, 1,34,015 नकद, पांच मोबाइल फोन, एक स्कूटी और एक वैगन आर कार बरामद की है.
Advertisement
Advertisement
पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ranchi : रांची में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इन्द्रपुरी रोड नंबर-14 स्थित एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 11.16 ग्राम ब्राउन शुगर, 1,34,015 नकद, पांच मोबाइल फोन, एक स्कूटी और एक वैगन आर कार बरामद की है.


जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त की रात करीब वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इन्द्रपुरी रोड नंबर-14 में रेणु तिर्की के घर पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली निखिल राय के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया.

Uploaded Image

बरामद ब्राउन शुगर व नकद

 

रात करीब 8:40 बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने राजकुमार राम, मो. दानिश उर्फ मनु, सुमित तिर्की, सुशील तिर्की और रेणु तिर्की को पकड़ लिया.


तलाशी के दौरान सुशील तिर्की के पास से 3.06 ग्राम ब्राउन शुगर और 29,900, राजकुमार राम के पास से 3.91 ग्राम ब्राउन शुगर और 5,095, मो. दानिश उर्फ मनु के पास से 1.38 ग्राम ब्राउन शुगर, सुमित तिर्की के पास से 1.90 ग्राम ब्राउन शुगर और 33,200 बरामद हुए.

 

वहीं, रेणु तिर्की के पास से 0.91 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई. उसकी निशानदेही पर ब्राउन शुगर की बिक्री से संबंधित 65,820 नकद भी बरामद किए गए.

 

पुलिस ने इनके पास से कुल 11.16 ग्राम ब्राउन शुगर और 1,34,015 नकद बरामद किया. इसके अलावा पांच मोबाइल फोन, एक स्कूटी और एक वैगनआर कार भी जब्त की गई है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुमित तिर्की का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. 


छापामारी टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली निखिल राय, अंचलाधिकारी हेहल धनश्याम राम, सुखदेवनगर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही