Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिंग रोड में ट्रक चालक को गोली मारने वाले चार अपराधियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi : धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठीओ रिंग रोड में बीते दिनों ट्रक चालक से लूटपाट और गोली मारकर घायल कर दिया गया था. इस घटना में शामिल चार अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनीष, दुलाल, राजू और जीतू को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी रांची के ही रहने वाले हैं. रांची पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक बाइक और चार मोबाइल जब्त किया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों ने अपनी संलिप्तता को पूछताछ के दौरान स्वीकार कर ली है. इसे भी पढ़ें - केंद्र">https://lagatar.in/center-gave-honor-to-paramveer-albert-ekka-now-the-state-government-will-soon-build-a-mausoleum-ratan-tirkey/">केंद्र

ने परमवीर अल्बर्ट एक्का को दिया सम्मान, अब राज्य सरकार जल्द बनाये समाधि स्थल- रतन तिर्की

लूटपाट का विरोध करने पर मारी थी गोली

बता दे कि बीते आठ जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे अपराधियों ने ट्रेलर चालक को गोली मारकर घायल कर दिया था. उसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में रांची पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो अकसर लूटपाट की घटना को अंजाम देता था और पैसे नहीं देने पर राहगीरों को गोली मार देता था. इसे भी पढ़ें - दिल्ली-NCR">https://lagatar.in/strong-tremors-of-earthquake-in-delhi-ncr-earth-shook-in-uttar-pradesh-and-uttarakhand/">दिल्ली-NCR

में भूकंप के तेज झटके, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी हिली धरती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही