Ranchi: रांची पुलिस ने राहुल सिंह गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी अपराधी रांची के विभिन्न इलाकों में आपराधिक वारदात को अंजाम देने में शामिल था. यह जानकारी देते हुए रांची पुलिस ने बताया कि इन्हीं अपराधियों ने विकास अस्पताल और टोयटा शोरूम के पास फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने का काम किया था.
रांची पुलिस के अधिकारियों ने रविवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के नाम पंकज कुमार उर्फ सोनू शर्मा, रियाश सिंह उर्फ स्वतंत्र उर्फ आरडीएक्स ओर अश्वनी कुमार परवबत्ता उर्फ, कटप्पा उर्फ जॉनी है. इन अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो मैग्जीन, 15 जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन जब्त किया है.

अपराधियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते रांची पुलिस के अधिकारी.
इसके पहले लातेहार पुलिस ने भी राहुल सिंह गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. यह सभी लोग झारखंड के अलग-अलग जिलों में आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं. बताते चलें कि विकास अस्पताल के बाहर फायरिंग के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर ली थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी.
विकास अस्पताल के संचालक राधाचरण ने पुलिस को बताया था कि उनका किसी भी व्यक्ति या गिरोह से कोई विवाद नहीं है और न ही उन्हें किसी तरह की धमकी मिली थी. अपराधियों को गिरफ्तार करने में हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर अनिल कुमारी तिवारी, दिग्विजय सिंह, विमल किंडो, एसआई पंकज कुमार, सत्यवीर सिंह, सिद्धांत कुमार व शशिकांत कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.


Leave a Comment