Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस ने नाइजीरियन नागरिक को किया गिरफ्तार, दूतावास को दी गई सूचना

Ranchi : नाइजीरिया का रहने वाला व्यक्ति रांची में गिरफ्तार हुआ है. रुपयेया की धोखाधड़ी के मामले में नाइजीरिया का रहने वाला व्यक्ति मॉरिश को बरियातू थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मॉरिस की गिरफ्तारी की जानकारी नाइजीरिया के घाना स्थित दूतावास को दे दी गई है. जानकारी के मुताबिक, मॉरिश के खिलाफ एक महिला के द्वारा रुपये की धोखाधड़ी करने से संबंधित मामले की शिकायत बरियातू थाना में की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मॉरिस को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है.

ठगी का मामला दर्ज हुआ है

बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब की रहने वाली रोजी परवीन  द्वारा बरियातू थाना में 1.70 लाख रुपये की ठगी मामला दर्ज कराया गया था. मामले के अनुसंधान के दौरान पता चला कि रोजी परवीन से दोबारा 15 लाख लेने किसी अज्ञात अभियुक्त के द्वारा एक व्यक्ति को दिल्ली एयरपोर्ट से रांची भेजा जा रहा है. इसी क्रम में रोजी परवीन और एयरपोर्ट थाना की मदद से बरियातू थाना की पुलिस ने नाइजीरियन व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जिसके बाद नाइजीरियन व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे. कोर्ट में नाइजीरियन व्यक्ति ने जज के समक्ष कहा कि उसे जेल में नॉन वेज भोजन और बीयर उपलब्ध कराया जाए.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/b-ed-entrance-exam-completed-in-32-exam-centers-of-ranchi/">रांची

के 32 परीक्षा केंद्रों में बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही