Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस ने 2.70 करोड़ के डोडा के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया

Ranchi : रांची पुलिस ने 2.70 करोड़ के डोडा के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बड़े कंटेनर में भरकर डोडा की एक बड़ी खेप खूंटी से निकलकर रांची के रास्ते राजस्थान भेजा जाने वाला है. जिसके बाद पुलिस की टीम खूंटी से रांची आने वाले सभी रास्तों पर चेक नाका लगाकर कंटेनर की तलाश में जुट गए. इसी बीच खूंटी नामकुम हाईवे पर राजस्थान नंबर का एक कंटेनर पुलिस को आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस में रोक लिया. कंटेनर के ठीक पीछे एक अन्य वाहन में कुछ लोग बैठकर पुलिस की कार्रवाई देख रहे थे. पुलिस जब उनके नजदीक जाने लगी तो वे लोग भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने वाहन में मौजूद सभी लोगों को पकड़ गए चारों राजस्थान के तस्कर हैं, जो खूंटी से अफीम डोडा खरीद कर राजस्थान ले जा रहे थे. पुलिस ने कंटेनर से 1589 किलो डोडा बरामद किया. जिसकी कीमत बाजार में 2.70 करोड़ रूपया आंकी गई है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान का रहने वाले सतबीर सिंह, रमेश विशनोई, उत्तरप्रदेश का रहने वाले ताहीर, रांची का रहने वाले प्रवीण मुंडा, सोमा मुंडा और खूंटी का रहने वाले लूसा पाहन को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने 11.50 लाख रूपया, एक कार और एक बाइक समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. इसे भी पढ़ें -साहेबगंज">https://lagatar.in/sahebganj-police-recovered-huge-quantity-of-illegal-liquor-which-was-to-be-sent-to-bihar/">साहेबगंज

पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया, भेजा जाना था बिहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही