Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार, झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi : बिहार, झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सन्नी सिंह को दिल्ली के कश्मीरी गेट से गिरफ्तार किया है. सन्नी सिंह मूल रूप से सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित किशोर गंज रोड नंबर 7 का रहने वाला है. झारखंड बिहार और बंगाल में कुल 21 मामले दर्ज है.
इसे भी पढ़ें - चतरा">https://lagatar.in/chatra-sp-inaugurated-the-city-control-room-monitoring-will-be-kept-for-24-hours/">चतरा

एसपी ने किया शहर नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन, 24 घंटे रखी जाएगी निगरानी

शिमला से दिल्ली भाग गया सन्नी सिंह

रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि सन्नी सिंह हिमाचल प्रदेश में छिपा हुआ है. जिसके बाद एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. रांची पुलिस जैसे हिमाचल प्रदेश पहुंची सनी सिंह को इसकी भनक लग गई. जिसके बाद सन्नी सिंह ने दिल्ली के लिए टैक्सी किराये पर लेकर शिमला से भागने में सफल रहा. जिसके बाद वह वहां से दिल्ली आ गया. जिसके बाद रांची पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से उसे कश्मीरी गेट से गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-firing-in-mutual-dispute-in-harmu/">रांची

: हरमू में आपसी विवाद में फायरिंग

बोकारो में रेलवे साइडिंग पर किया था हमला

झारखंड के बोकारो जिले में रेलवे साइडिंग पर बमों से हमला कर पिछले साल सन्नी ने काफी दहशत फैलाई थी. उस दौरान रांची के सुखदेव नगर इलाके से सन्नी सिंह गिरोह के कई अपराधी गिरफ्तार किये गये थे, लेकिन सन्नी हाथ नहीं लगा था. 29 अगस्त 2022 को सनी सिंह के कहने पर ही उसके दो गुर्गों अमन सिंह और रोहित ने बोकारो के बाली डी रेलवे साइडिंग पर रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग करने के बाद बम भी फेंका था. पिछले पांच सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे सन्नी पर दर्जनों कांड दर्ज हैं. इनमें हत्या रंगदारी जैसे मामले शामिल हैं. सन्नी सिंह के अलावा इस गिरोह के दो और प्रमुख सदस्य बिट्टू नेपाली और बिट्टू सिंह बेहद सक्रिय हैं. सन्नी सिंह की तलाश पश्चिम बंगाल पुलिस को भी थी. इस गिरोह के द्वारा पश्चिम बंगाल में भी रंगदारी के लिए कई वारदातों को अंजाम दिया गया है.
इसे भी पढ़ें - मेदांता">https://lagatar.in/rjd-national-general-secretary-shyam-rajak-met-jmm-supremo-shibu-soren-at-medanta-hospital/">मेदांता

हॉस्पिटल में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिले राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही