Search

 
 
 

पैसा डबल करने के नाम पर ठगी करने वाले को रांची पुलिस ने देवघर से किया गिरफ्तार

 
Ranchi : रांची पुलिस ने एक माह में पैसा डबल करने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. डोरंडा थाना की पुलिस ने देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान दुमका निवासी अभियान सिंह उर्फ चंदन उर्फ सरफराज के रूप में हुई है. बता दें कि अभियान सिंह के खिलाफ कई महिलाओं ने देवघर और रांची के डोरंडा थाना में ठगी का मामला दर्ज कराया था. उसने खुद को सीबीआई अफसर बताकर कई महिलाओं से करोड़ों को ठगी की. इसी संबंध में डोरंडा थाना की पुलिस ने उसे देवघर से गिरफ्तार किया. (पढ़ें, गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-team-that-came-from-ranchi-got-angry-after-seeing-the-chaos-of-sadar-hospital/">गिरिडीह

: रांची से आई टीम सदर अस्पताल की अव्यवस्था देख भड़की)

महिलाओं ने देवघर एसपी से की थी शिकायत

बता दें कि अभियान सिंह ने महिलाओं को 30 दिनों में पैसा डबल करने का लालच दिया था. लालच में आकर कई महिलाओं ने लाखों रूपये उसके फर्जी कंपनी ड्रीम फाउंडेशन में निवेश कर दिया. जब महिलाएं पैसों के लिए कंपनी के ऑफिस पहुंची तो पता चला कि अभियान सिंह अपने दफ्तर में ताला लगाकर फरार हो चुका है. इसके बाद महिलाओं ने इसकी शिकायत देवघर एसपी को की थी. इसे भी पढ़ें : जी-20">https://lagatar.in/government-using-the-occasion-of-g-20-summit-for-electoral-gains-congress/">जी-20

शिखर सम्मेलन के अवसर का इस्तेमाल चुनावी फायदे के लिए कर रही है सरकार: कांग्रेस
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही