Search

 
 
 

रांची पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

 
Ranchi: पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिले के मांडर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमरजीत कुमार सिंह ने थाना में दिए आवेदन में कहा कि इनके मित्र आनन्द एक्का को अधनु पाहन ने अवैध हथियार के बट से मारकर जख्मी कर दिया है. जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अधनु पाहन को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया गया. इनकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल को बरामद किया गया. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. अधनु पाहन का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है, उसके खिलाफ चान्हो और मांडर थाना में पूर्व से मामला दर्ज है. इसे भी पढ़ें -50">https://lagatar.in/a-highly-naxal-affected-district-of-jharkhand-is-dependent-on-171-police-officers-who-have-crossed-the-age-of-50/">50

साल की उम्र पार कर चुके 171 पुलिस पदाधिकारियों के भरोसे झारखंड का अतिनक्सल प्रभावित जिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही