Search

 
 
 

12 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi : बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले राजेश शाह की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी गुलाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने पुलिस को बताया कि मृतक राजेश ने किसी मामले में उसे जेल भिजवा दिया था. जेल से निकलने के बाद बदले की भावना से उसने इस घटना को अंजाम दिया.

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

बुधवार की सुबह भुइयां टोली के पास स्थानीय लोगों ने एक युवक के शव को देखा. युवक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे. जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई. युवक की पहचान राजेश शाह के रूप में हुई. जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी.
इसे भी पढ़ें – डोरंडा">https://lagatar.in/big-negligence-in-doranda-urban-health-center-cloth-left-in-womans-stomach-after-caesarean/">डोरंडा

अर्बन हेल्थ सेंटर में बड़ी लापरवाही, सिजेरियन के बाद महिला के पेट में छोड़ दिया कपड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही