Search

 
 
 

रवि मिश्रा गोलीकांड में शामिल अपराधी को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi :  सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के संस्कृत कॉलेज के पास बीते 11 फरवरी की रात अपराधियों ने रविशंकर मिश्रा नाम के युवक को गोली मारी थी. रांची पुलिस ने इस गोलीकांड में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई  की है. घटना के पीछे आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है. रांची पुलिस जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी.

देर रात घर लौटने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

दरअसल 11 फरवरी की रात रवि मिश्रा किसी से मिलकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा स्थित संस्कृत विद्यालय वाली गली में अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गये. युवक को किडनी के ऊपर गोली लगी थी.  गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये और मामले की जानकारी सुखदेव नगर पुलिस को दी. सूचना पाकर सुखदेव नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर  पहुंची और तुरंत घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही