Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन कारोबारी की हत्या करने जा रहे तीन अपराधियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  रांची पुलिस ने जमीन कारोबारी की हत्या करने जा रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये अपराधियों ने कांके इलाके में जमीन कारोबारी की हत्या करने की योजना बनायी थी. इससे पहले एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में विश्वजीत कुमार सिंह, सूरज कुमार सिंह और शुभम कुमार सिंह शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल,  दो देसी कट्टा, चार जिंदा गोलियां बरामद की है.

जमीन कारोबारी से रंगदारी मांगी थी

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा की हत्या करने उसके घर करने जा रहा था. उसने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल किया और कहा कि हाल के दिनों में अनिल सिंह मुंडा और अजय बैठा से मेरे कहने पर ही रंगदारी मांगी गई थी. बता दें कि 12 फरवरी 2022 को जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा को गोली मारकर घायल कर दिया गया था. अनिल सिंह मुंडा जब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे, तो 14 मार्च 2022 को विश्वजीत कुमार सिंह के द्वारा बीस लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी. रंगदारी नहीं देने के एवज में जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसे भी पढ़ें – रघुवर">https://lagatar.in/what-is-the-secret-of-raghuvar-dass-silence/">रघुवर

दास की खामोशी का राज क्या है ?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही