Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा, हथियार भी बरामद

Ranchi : डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं दो अपराधी भागने में कामयाब रहे. इन सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कांके स्थित लॉ कॉलेज के पास से हुई है. गिरफ्तार अपराधियों में अमृत टोप्पो, साबन टोप्पो और अनुज टोप्पो शामिल है. इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, दो गोली, मोबाइल और थार वाहन बरामद किया है.गिरफ्तार अमृत टोप्पो,सावन टोप्पो,अनुज टोप्पो तीनो कांके नगड़ी का रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें -आर्मी">https://lagatar.in/army-land-scam-ed-begins-questioning-seven-people-including-ci/">आर्मी

लैंड स्कैम : सीआई समेत सात लोगों से ईडी की पूछताछ शुरू

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

एसएसपी किशोर कौशल को सूचना मिली थी कि रिंग रोड में लॉ कॉलेज से आगे इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के पास एक काले रंग के महिन्द्रा थार गाड़ी में कुछ लोग हैं. उनकी संख्या चार-पांच है और सभी हथियार से लैश होकर डकैती की योजना बना रहे हैं. जानकारी मिलने के बाद रांची एसएसपी ने जांच करने का आदेश दिया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-religious-places-on-target-of-anti-social-elements-eight-incidents-in-8-months/">झारखंड

: असामाजिक तत्वों के निशाने पर धार्मिक स्थल, 8 माह में आठ घटनाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही