Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस ने TPC कमांडर दिवाकर गंझू समेत दो उग्रवादी को किया गिरफ्तार

Ranchi: रांची पुलिस ने टीपीसी कमांडर दिवाकर गंझू समेत दो उग्रवादी को गिरफ्तार किया. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बुढ़मू थाना क्षेत्र के चैनगढ़ा, गमारिया जंगल से दिवाकर गंझू और अक्षय गंझू को गिरफ्तार किया है. उसके पास पुलिस ने दो पिस्टल समेत कई सामान बरामद किया. शुक्रवार को एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उग्रवादी दिवाकर के खिलाफ कुल 18 मामले दर्ज है. इसे भी पढ़ें -पुलिस">https://lagatar.in/raising-the-issue-of-welfare-of-police-officers-is-the-right-of-every-officer-rakesh-pandey/">पुलिस

पदाधिकारियों के कल्याण का मुद्दा उठाना हर पदाधिकारी का अधिकार – राकेश पांडेय
15 साल पहले संगठन में हुआ था शामिल
दिवाकर उग्रवादी जगु गंझू के कहने पर करीब 15 साल पहले टीपीसी संगठन में शामिल हुआ था. जगु गंझू का वर्ष 2018 में पुलिस काउंटर में मारे जाने और एरिया कमांडर दिनेश राम के जेल जाने के बाद दिवाकर टीपीसी के एरिया कमांडर बना दिया गया. ये बुढ़मू,उरीमारी, भुरकुंडा, पतरातू, बड़कागांव, केरेडारी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य में, क्रसर मालिक से. ईंट भट्ठा मालिक से और जमीन कारोबारी से रंगदारी लेते थे और रंगदारी नहीं देने वालों के विरूद्ध फौजी कार्रवाई करते हुए आगजनी, तोड़फोड़ और फायरिंग की कार्रवाई कर दहशत फैलाते थे. इसे भी पढ़ें -ऑपरेशन">https://lagatar.in/operation-sindoor-is-the-result-of-pm-modis-strong-political-will-shah/">ऑपरेशन

सिंदूर पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम : शाह

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही