Search

 
 
 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 अपराधी हथियार व ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियार और नशीले पदार्थों के साथ पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी पारस राणा और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है.
 

Ranchi: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियार और नशीले पदार्थों के साथ पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी पारस राणा और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. 

 

पिस्तौल व ब्राउन शुगर बरामद

पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और नकदी बरामद की है. पकड़े गए अपराधियों में हिमांशु यादव उर्फ लालू, अनिकेत पाठक, निहाल पाण्डेय, नीरज कुमार उर्फ भोलू और राहुल बड़ाईक शामिल है.

 

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी 

सिटी एसपी ने बताया कि एसएसपी 31 जनवरी की दोपहर करीब 1:15 बजे सूचना मिली थी कि चूड़ी सेंटर गली, बाबा अस्पताल के सामने स्थित हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव के घर पर कुछ अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही छापेमारी दल का गठन किया गया.

 

आरोपी पर दर्ज हैं कई मामले

जब पुलिस टीम ने हिमांशु यादव के घर की घेराबंदी शुरू की, तो पुलिस को देख अपराधी भागने लगे. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से पांच युवकों को दबोच लिया, जबकि दो अन्य अपराधी गलियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. हिमांशु यादव के पास से देशी पिस्तौल, 35 पुड़िया ब्राउन शुगर और 40 हजार रुपया नगद समेत अन्य सामान बरामद हुए है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी हिमांशु यादव पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तीन अलग-अलग मामलों में संलिप्त रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही