Search

 
 
 

रांची: पुलिस बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

 
Ranchi: पुलिस बस ने बाइक सवार को कुचल दिया. घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू बायपास रोड स्थित डिबडीह पुल के पास की है. शुक्रवार की देर शाम तेज गति से जा रही पुलिस बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. मौके पर ही युवक की मौत हो गई. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अरगोड़ा चौक की तरफ से बिरसा चौक की ओर जा रही कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, जिसके बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया.  इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही पुलिस की बस ने युवक को कुचल दिया. मृत युवक का नाम राजीव बताया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही