Search

 
 
 

रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाली महिला को रंगे हाथ पकड़ा

 
Ranchi: रांची में ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाली एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली स्थित यूएनआई हाइट्स बिल्डिंग से अस्मिना परवीन नामक महिला को रंगे हाथों पकड़ा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

अस्मिना परवीन के बारे में स्थानीय लोगों को सूचना मिली थी कि वह ब्राउन शुगर का कारोबार करती है. इसकी वजह से कई युवक नशे के आदी हो रहे है. जिसके बाद महिला समिति ने वहीं के दो लड़कों को 1,000 रुपये देकर ब्राउन शुगर खरीदने के लिए भेजा. दोनों युवक अस्मिना परवीन के पास ब्राउन शुगर खरीदने के लिए गये. जैसे ही अस्मिना ने पैसे लेकर उन्हें ब्राउन शुगर दिया, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. काफी संख्या में लोग सड़क पर आ गये , इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ. जिसके बाद महिला समिति की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. साइबर डीएसपी यशोधरा को जांच के लिए भेजा गया. इस दौरान लोअर बाजार की पुलिस भी मौके पर पहुंची. फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें: सूखते-सिमटते">https://lagatar.in/peoples-daily-routine-affected-due-to-drying-up-of-ponds-shortage-of-water/">सूखते-सिमटते

तालाब, पानी की किल्लत से लोगों की दिनचर्या प्रभावित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही