Search

 
 
 

बच्ची को लेकर भाग रहे युवक को रांची पुलिस ने एक घंटा के भीतर दबोचा, मासूम को बिकने से बचाया

 
Ranchi : अरगोड़ा इलाके के ढेला टोली से मासूम बच्ची को लेकर भाग रहे चोर को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को दो साल की बच्ची को अगवा कर लिया गया था. घटना की जानकारी मिलते ही अरगोड़ा पुलिस एक्टिव हुई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची को एक घंटे के भीतर बरामद कर लिया. वहीं बच्ची गायब करने वाले आरोपी शंभूशरण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. देखें वीडियो

अरगोड़ा के ढेला टोली से बच्ची को उठा ले गया था

पुलिस को सूचना मिली कि अरगोड़ा इलाके के ढेला टोली से दो साल की बच्ची रिधिका को अगवा कर लिया गया है. मासूम के पिता रणधीर कुमार मंडल अपने पड़ोसियों के साथ अरगोड़ा थाना पहुंचे. जानकारी मिलने पर अरगोड़ा पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई. शहर के सभी थानों में रिधिका की तस्वीर भेज कर सबसे पहले उसकी तलाश शुरू की गई. स्टेशन और बस स्टैंड पर भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें –सीएम">https://lagatar.in/building-construction-and-beautification-at-cms-dream-project-central-sarna-site/">सीएम

के ड्रीम प्रोजेक्ट केंद्रीय सरना स्थल पर भवन निर्माण और सौंदर्यीकरण का रास्ता साफ

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

इसी बीच ढेला टोली के कुछ घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने खंगालना शुरू किया. सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति के द्वारा बच्ची को गोद में उठाकर ले जाते हुए देखा गया. पहचान कराने पर वह बच्ची के पड़ोस में ही रहने वाला युवक शंभूशरण शर्मा निकला. आनन-फानन में पुलिस की टीम जब शंभू शरण शर्मा के घर पहुंची, तब वह भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने उसे पकड़ लिया. वहीं उसने अपने घर के कमरे में मासूम बच्ची को छुपा कर रखा था, जहां से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया.

बिहार में बेचने की थी योजना

आरोपी बच्ची को लेकर नवादा भागने वाला था. गिरफ्तार आरोपी भागने की पूरी तैयारी कर चुका था. उसने नवादा जाने के लिए बस में टिकट भी बुक करवा ली थी. आरोपी से पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि वह बच्ची को ले जाकर बिहार में बेच देता. पुलिस को आशंका है कि इस काम में कुछ और लोग भी शामिल हैं. पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-7-sdos-transferred-waiting-6-got-posting/">रांची

: 7 एसडीओ का तबादला, प्रतीक्षारत 6 को मिली पोस्टिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही