Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली पर्व को लेकर रांची पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

Ranchi: देशभर में 4 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा. इस पर्व को लेकर रांची पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किये हैं. पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है. इसी दौरान मंगलवार को रांची पुलिस ने राजधानी रांची में फ्लैग मार्च निकाला. ताकि लोगों को बीच सुरक्षा का संदेश दिया जा सके. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों से गुजरी और माहौल का जायजा लिया.

जानकारी के मुताबिक शहर के अलग-अलग हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है. फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी, दारोगा और जवानों ने लोगों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रहेगी.

Uploaded Image

फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस के जवान.

रांची पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि होली का पर्व सावधानीपूर्वक और शांतिपूर्वक से मनाएं. यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा अफवाह फैलाई जाती है तो इस मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दें. प्रशासन की ओर से यह भरोसा दिलाया गया है कि पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही