Search

 
 
 

रांची पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

 
Ranchi: अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में है. इसे लेकर जिले एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी ने फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया प भ्रामक मैसेज से सतर्क रहने की अपील की है. जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना हो. पुलिस सोशल मीडिया पर पहली नजर रखी हुई है. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो मैसेज पोस्ट करने के वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आम जनता से सहयोग की अपेक्षा रखती है. किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या फिर वरीय पुलिस अधिकारी को दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/when-pm-modi-congratulated-manipur-meghalaya-and-tripura-on-their-foundation-day-congress-taunted-havent-gone-till-now/">पीएम

मोदी ने मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर बधाई दी, तो कांग्रेस ने तंज कसा, अब तक वहां गये नहीं…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही